Navy Jobs: नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव के लिए कैसे होता है चयन? जानें योग्यता से लेकर सैलरी तक की पूरी जानकारी
SSC Executive Entry: अगर आप भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो नेवी की SSC एग्जीक्यूटिव एंट्री आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। इसमें बिना लिखित परीक्षा के चयन होता है और अच्छी सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए जानें चयन प्रक्रिया से लेकर योग्यता और सैलरी तक की पूरी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Navy SSC Eligibility Criteria: भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव पद पर भर्ती की प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो तकनीकी दक्षता के साथ देश की सेवा करना चाहते हैं। इंडियन नेवी ने हाल ही में SSC एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) में 15 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस पद के लिए चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन योग्यता, ट्रेनिंग और सैलरी से जुड़ी हर अहम जानकारी जानना जरूरी है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार बेहतर तैयारी कर सकें और समय पर आवेदन कर सकें।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech (60% अंकों के साथ) या संबंधित क्षेत्र में MCA/M.Sc की डिग्री आवश्यक है (ब्रांच के अनुसार)।
- आयु सीमा आमतौर पर 19.5 से 25 वर्ष के बीच होती है (जन्म तिथि के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है)।
चयन प्रक्रिया कैसी होती है?
नेवी SSC (Short Service Commission) एग्जीक्यूटिव ब्रांच में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होता है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होते हैं:
- शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों को उनके ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों और अन्य योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
- इंटरव्यू: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को SSB (Service Selection Board) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जो 5 दिन की प्रक्रिया होती है।
- मेडिकल टेस्ट: SSB में सफल होने के बाद मेडिकल परीक्षण होता है।
- फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होती है।
ट्रेनिंग और कमीशन
चयनित उम्मीदवारों को इंडियन नेवल अकैडमी (INA), एझीमाला में ट्रेनिंग दी जाती है। यह शॉर्ट सर्विस कमीशन होता है, जिसकी अवधि शुरू में 10 साल होती है, जिसे आगे 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
सैलरी (Pay Scale)
- ट्रेनिंग के बाद अधिकारी को लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्त किया जाता है।
- शुरुआती वेतन लगभग 56,100 रुपये तक प्रतिमाह (Level 10) होता है।
- इसके अलावा MSP (Military Service Pay), ड्यूटी एलाउंस, हाउस रेंट, यूनिफॉर्म अलाउंस, और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।