Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में निकलीं एसएससी अधिकारी के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
भारतीय नौसेना में विशेष नौसेना अभिविन्यास ( स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन) कोर्स के लिए 50 एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक joinindiannavy.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विस्तार
भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास अच्छा अवसर है। भारतीय नौसेना ने 50 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विशेष नौसेना अभिविन्यास ( स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन) कोर्स के लिए 50 एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का कार्य आईटी में होगा।
उम्मीदवार आधिकारिक joinindiannavy.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है।
Indian Navy Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तिथि - 27 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 10 फरवरी, 2022
Indian Navy Recruitment 2022 के लिए पद विवरण
- पद - सूचना प्रौद्योगिकी के लिए एसएससी अधिकारी (कार्यकारी शाखा)
- रिक्ति की संख्या - 50
Indian Navy Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
एसएससी अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,10,700 रुपये ग्रेड स्तर 10 के तहत वेतन मिलेगा।
Indian Navy Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान व कंप्यूटर इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर व आईटी में एमएससी डिग्री और कंप्यूटर साइंस व आईटी में एमसीए या एमटेक डिग्री होनी चाहिए।
Indian Navy Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा
आवेदन कर रहे उम्मीदवार 2 जुलाई 1997 और 01 जनवरी 2003 के बीच जन्मे होने चाहिए।
Indian Navy Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया
चयन सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार पर आधारित होगा।
Indian Navy Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध अधिकारी के अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब सूचना प्रौद्योगिकी के लिए एसएससी अधिकारी के पद पर भर्ती अधिसूचना को पढ़ें।
- भर्ती अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद उम्मीदवार आवेदन के अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा करते हुए आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क को जमा कराएं।
- आवेदन शुल्क को जमा कराने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें।