फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Recruitment 2022 for 1531 Group C posts know how to apply sarkari naukri

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में निकलीं हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 21 Feb 2022 12:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 12:19 PM IST
सार

भारतीय नौसेना द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2022 for 1531 Group C posts know how to apply sarkari naukri
Indian Navy Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Indian Navy Recruitment 2022: रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय नौसेना ने स्किल्ड ट्रेड्समैन के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: 30 फरवरी तक करें आवेदन
भारतीय नौसेना द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें, ताकि आधिकारिक वेबसाइट पर उन्हें कोई तकनीकी समस्य न झेलनी पड़े।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: 1531 है रिक्त पदों की संख्या
नौसेना भर्ती के लिए रिक्त पदों  की संख्या 1531 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप सी के तहत स्किल्ड ट्रे़ड्समैन के रिक्त पदों पर भर्तियां दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवाकर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: वर्ग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या

सामान्य वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 697
ईडब्लूएस वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 141
ओबीसी वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 385
एससी वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 215
एसटी वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 93

Indian Navy Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
नौसेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास की मार्कशीट और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। 

Indian Navy Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्किल्ड ट्रेड्समैन भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed