फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy Recruitment 2021: Recruitment is out for tenth pass candidates in Navy, application process will run for only 5 days and selection process will be completed in 5 months-safalta

Indian Navy Recruitment 2021: नेवी में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली है भर्ती, सिर्फ 5 दिन चलेगा ऐप्लीकेशन प्रॉसेस और 5 महीनों में पूरा हो जाएगा सेलेक्शन प्रॉसेस

Fri, 29 Oct 2021 08:23 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 29 Oct 2021 08:23 AM IST
सार

नेवी ने मैट्रिक सेलर एंट्री के जरिए 300 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ही आवेदन करने का समय मिलेगा।

विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2021: Recruitment is out for tenth pass candidates in Navy, application process will run for only 5 days and selection process will be completed in 5 months-safalta
नौसेना, indian navy, navy - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय नौसेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, नेवी ने मैट्रिक सेलर एंट्री (MR) के जरिए 300 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुछ दिन पहले जारी किया गया था और अब इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाली है। हालांकि, इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को यह ध्यान देना होगा कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सिर्फ 5 दिन ही चलेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को सिर्फ 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ही आवेदन करने का समय मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है, कि वो नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही बिना कोई विलंब किए आवेदन कर दें। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन भर्ती में 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच जन्में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इन भर्ती के लिए पहले दसवीं के मार्क्स के आधार पर 1500 अभ्यर्थियों की संक्षिप्त सूची तैयार की जाएगी।  सूचीवद्ध किए गए इन 1500 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इन परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होगी और उन्हें मेडिकल टेस्ट तथा अन्य टेस्ट्स के लिए बुलाया जाएगा। सभी टेस्ट्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 महीने में पूरी हो जाएगी चयन प्रक्रिया :

यह आवेदन अप्रैल 2022 में शुरू होने वाले बैच के लिए मांगे गए हैं, इसलिए इसमें चयन प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 12 हफ़्तों की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान अभ्यर्थियों को हर महिनें स्टाइपेंड के रूप में 14,600 रुपये मिलेंगे। ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद इन्हें डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3 के अंतर्गत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए के बीच की सैलरी मिलेगी। 

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed