{"_id":"63771b76d94a1850f37cc5e8","slug":"indian-army-tgc-137-recruitment-2022-apply-on-joinindianarmy-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Army TGC 137 Recruitment 2022: भारतीय सेना में टीजीसी के 40 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Army TGC 137 Recruitment 2022: भारतीय सेना में टीजीसी के 40 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Fri, 18 Nov 2022 11:13 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:13 AM IST
सार
भारतीय सेना ने टीजीसी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स @adgpi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army TGC 137 Recruitment 2022: भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे उन सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने 40 विभिन्न ट्रेड टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 137) जुलाई 2023 बैच की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। टीजीसी 137 में रुचि रखने वाले सभी उम्मीदवार 16 नवंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 तक भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती का आवेदन 16 नवंबर से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 होगी। वहीं पूरा प्रपत्र जमा करने की भी आखिरी तारीख 15 दिसंबर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र
भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं।आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी : 0/-एससी / एसटी : 0/-
सेना टीजीटी 137 परीक्षा 2022-23 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Indian Army TGC 137: पदों की संख्या
- सिविल / भवन निर्माण प्रौद्योगिकी के 11 पद
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इन्फो टेक / M. Sc कंप्यूटर साइंस के 09 पद
- यांत्रिक / उत्पादन / ऑटोमोबाइल / समकक्ष के 09 पद
- इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के 03 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/दूरसंचार/उपग्रह संचार के 06 पद
- विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम के 02 पद