फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army SSC Tech 2024 recruitment know how to apply at joinindianarmy.nic.in

Indian Army Recruitment 2024: आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू,जानें योग्यता-आवेदन की शर्तें

Wed, 24 Jan 2024 05:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 24 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

Indian Army SSC Tech Recruitment 2024: इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Army SSC Tech 2024 recruitment know how to apply at joinindianarmy.nic.in
आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती 2024 - फोटो : joinindianarmy.nic.in

विस्तार

Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना की तरफ से इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के अनुदान के लिए इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातकों और भारतीय सशस्त्र बल रक्षा कर्मियों की विडोज से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 (दोपहर 3.00 बजे तक) तक है।

विज्ञापन

Indian Army SSC रिक्तियों का विवरण

भारतीय सेना भर्ती अभियान का लक्ष्य 381 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 350 रिक्तियां एसएससी (टेक) पुरुषों के लिए, 29 एसएससी (टेक) महिलाओं के लिए और 02 रिक्तियां रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए हैं। आर्मी एसएससी पाठ्यक्रम अक्तूबर 2024 में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Army SSC Tech 2024 आयु सीमा

इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) पुरुष, महिला उम्मीदवारों के लिए आयु 01 अक्तूबर, 2024 तक 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारतीय सशस्त्र की विधवाओं के लिए 01 अक्तूबर, 2024 को अधिकतम 35 वर्ष की आयु की अनुमति है। 

विज्ञापन

Indian Army Recruitment शैक्षणिक योग्यता

इंडियन आर्मी एसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स पास कर चुके हों या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में अगर हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण अधिसूचना

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुरू होने की तारीख या प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में रिपोर्टिंग की तारीख, जो भी बाद में हो, उससे लेफ्टिनेंट के पद पर परिवीक्षा पर शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा और वे पूर्ण वेतन के हकदार होंगे और प्रशिक्षण अवधि के दौरान लेफ्टिनेंट को स्वीकार्य भत्ते, वेतन और भत्ते का भुगतान प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed