फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army SSC Recruitment 2023 Application Begins for 196 posts at joinindianarmy.nic.in Know How to Apply

Indian Army SSC Recruitment 2023: एसएससी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती हुई शुरू, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

Indian Army SSC Recruitment 2023: भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Indian Army SSC Recruitment 2023 Application Begins for 196 posts at joinindianarmy.nic.in Know How to Apply
Indian Army SSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Indian Army SSC Recruitment 2023: भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत एसएससी टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Indian Army SSC Recruitment 2023: कुल पद

भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन अभियान का उद्देश्य 196 एसएससी टेक्निकल ऑफिसर पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया joinindianarmy.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इन पदों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    62वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) तकनीकी अधिकारी-पुरुष - 175 पद
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    33वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससीडब्ल्यू) तकनीकी अधिकारी- महिला- 19 पद
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एसएससीडब्ल्यू टेक और नॉन-टेक (केवल रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए) - 02 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Army SSC Recruitment 2023: आयु सीमा

भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन के एसएससी टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय है। इस प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा वर्गानुसार 27 से 35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।

विज्ञापन

Indian Army SSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन

उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ बीई/ बीटेक में इंजीनियरिंग डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया में चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 56 हजार 100 रुपये से लेकर 2 लाख 50 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

Indian Army SSC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयनित किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed