फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army RVC Recruitment 2026: Apply for 20 Veterinary Officer Posts, No Written Exam

Indian Army: भारतीय सेना में पशु चिक्तिसा अधिकारी पद पर सीधी भर्ती, इस दिन शुरू होगा आवेदन

Fri, 10 Apr 2026 06:58 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 06:58 PM IST
सार

Indian Army RVC Recruitment 2026: इंडियन आर्मी ने आरवीसी भर्ती 2026 के तहत 20 वेटरनरी ऑफिसर पदों पर आवेदन मांगे हैं। पुरुष 17 अप्रैल और महिलाएं 15 अप्रैल से आवेदन कर सकती हैं। चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे एसएसबी इंटरव्यू से होगा।
 

विज्ञापन
Indian Army RVC Recruitment 2026: Apply for 20 Veterinary Officer Posts, No Written Exam
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Indian Army RVC Recruitment 2026: भारतीय सेना ने रीमाउंट एवं पशु चिकित्सा कॉर्प (RVC) में 95वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) कोर्स के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत पुरुष और महिला वेटरनरी ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आर्मी में कैप्टन के पद पर कमीशन दिया जाएगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 10 अप्रैल 2026
  • महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026
  • महिलाओं के लिए अंतिम तिथि: 15 मई 2026
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
  • पुरुषों के लिए अंतिम तिथि: 18 मई 2026

वैकेंसी डिटेल्स

श्रेणी पद
पुरुष 17
महिला 3
कुल 20
विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता:

  • उम्मीदवार के पास बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस (BVSc) या बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (BVSc & AH) की डिग्री होनी चाहिए।
  • डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (Veterinary Council of India) से मान्यता प्राप्त हो।
  • उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन भारतीय पशु चिकित्सा परिषद या राज्य वेटरनरी काउंसिल में होना अनिवार्य है।


आयु सीमा:

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 32 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • Officer Entry Apply/Login पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एप्लिकेशन नंबर नोट करें।
  • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।


इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है। फॉर्म सबमिट करने के बाद बदलाव नहीं होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed