Indian Army NCC Bharti: एनसीसी वालों के लिए बिना परीक्षा सेना में सीधी भर्ती, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म
Indian Army NCC Special Entry 2026: भारतीय सेना ने एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवारों के लिए बिना परीक्षा सीधे भर्ती का अवसर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army NCC Bharti: भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के 124वें कोर्स (अक्तूबर 2026) के लिए कुल 70 रिक्तियों की घोषणा की है। चयन प्रक्रिया में एनसीसी ‘C’ प्रमाणपत्र ग्रेडिंग और स्नातक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों का सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NCC Special Entry 124th Course - Eligibility Criteria: आवेदन के लिए योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 50% अंक हों।
- उम्मीदवार का एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम 2 या 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है और 'C' सर्टिफिकेट परीक्षा में कम से कम 'B' ग्रेड प्राप्त किया होना चाहिए।
- इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में कुल 50% अंक आवश्यक हैं। इस कैटेगरी के लिए एनसीसी 'C' प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
- इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
भारतीय सेना के एनसीसी विशेष प्रवेश 124वें कोर्स के तहत कुल 70 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिसमें एनसीसी पुरुष (सामान्य श्रेणी) के लिए 63 और युद्ध हताहतों के आश्रितों के लिए 7 पद हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 56,100 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
अप्रैल-मई 2026 में उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया इस तरह होगी। पहले एप्लीकेशन जमा की जाएगी, उसके बाद शॉर्टलिस्टिंग होगी। शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को SSB (सेवा चयन बोर्ड) के लिए बुलाया जाएगा। SSB पास करने के बाद मेडिकल जांच होगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा। यह पूरा काम मई 2026 के पहले हफ्ते में पूरा होने की संभावना है।
कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Officer Entry Apply/Login' पर क्लिक करें, फिर 'Registration' चुनें।
- पंजीकरण विवरण भरें और अपना ईमेल सत्यापित करें।
- लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड में 'Online Apply' पर क्लिक करें।
- 'Short Service Commission NCC Special Entry Course' खोजें और 'Apply' पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत, संचार और शैक्षिक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- विवरण की जांच के बाद 'Submit' पर क्लिक करें।