फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army: Jobs for women in army, engineering, and intelligence field; Read here

Indian Army Jobs: सेना में महिलाओं के लिए अवसर, इंजीनियरिंग और खुफिया क्षेत्रों में भी बना सकती हैं करिअर

Sat, 19 Oct 2024 09:44 AM IST
शाहीन परवीन करिअर सलाहकार, अजय प्रताप तिवारी
करिअर सलाहकार, अजय प्रताप तिवारी Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

Indian Army Jobs: सेना में महिलाओं के लिए अवसर है। महिलाएं सेना के अलावा अर्धसैनिक बलों में लड़ाकू भूमिकाओं से इतर इंजीनियरिंग और खुफिया क्षेत्रों में भी कॅरिअर बना सकती हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
Indian Army: Jobs for women in army, engineering, and intelligence field; Read here
Indian Army Jobs - फोटो : freepik

विस्तार

Indian Army Jobs: देश की सेवा करना, चाहे पुरुष हों या महिला हर किसी का एक सपना होता है है। रक्षा क्षेत्र की दुनिया बदल रही है। पहले इस क्षेत्र को पुरुष प्रधान माना जाता था। ऐसा इसलिए, क्योंकि सामाजिक और शारीरिक समस्याओं के चलते लाओं की भागीदारी इस क्षेत्र में नाममात्र की ही थी।

विज्ञापन


अब लाएं सिर्फ चिकित्सा सेवाओं में ही नहीं, बल्कि लड़ाकू त्रकाओं, पायलट, इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, खुफिया अन्य तकनीकी तथा प्रशासनिक सेवाओं में भी पुरुषों से 1 से कंधा मिलकर चल रही हैं। अगर आप भी एक ला हैं और चुनौतियों का सामना करना आपको पसंद है, भारतीय सेना के साथ ही अर्धसैनिक बलों में भी अच्छे | पर आप अपना कॅरिअर बना सकती हैं।

विज्ञापन

भारतीय सेना 
भारतीय (तीय थल सेना में शामिल होने के लिए आप एससी सीडीएस परीक्षा के जरिये शॉर्ट सर्विस रीशन (SSC) के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। आप (upsc.gov.in) लिंक के माध्यम से अधिक जानकारी पा सकती हैं। यह परीक्षा नवंबर और जून में आयोजित की जाती है। इसके अलावा एसएससी (टेक) के जरिये इंजीनियरिंग की छात्राएं तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

अगर आपके पास बी ग्रेड के साथ एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट है, तो आप एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत सेना में कॅरिअर बना सकती हैं। एसएससीडब्ल्यू जेएजी (जज एडवोकेट जनरल) के लिए एलएलबी की डिग्री आवश्यक है। (tinyurl.com/yphxw8f6) लिंक के जरिये आप इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

भारतीय नौसेना 
नौसेना में महिलाओं को पायलट, एटीसी, पर्यवेक्षक, कानून, रसद, शिक्षा और नौसेना वास्तुकला के क्षेत्रों में भर्ती किया जाता है। किसी भी विषय में बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त छात्राएं पायलट समुद्री टोही के लिए आवेदन कर सकती हैं। नौसेना वास्तुकला परीक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बीई/बीटेक या भौतिकी/गणित/कंप्यूटर एप्लीकेशन में 50% अंकों के साथ एमएससी होना जरूरी है। इसके अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, ऑब्जर्वर के पदों पर भी आवेदन किया जा सकता है। (tinyurl.com/3ar65erf) पर जाकर आप इनसे जुड़ी विस्तृत जानकारी पा सकती हैं।

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना 
वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। अधिसूचना जून और दिसंबर में प्रकाशित की जाती है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है। वायु सेना में महिला अधिकारियों के लिए लड़ाकू पायलटों सहित सभी शाखाओं में दस वर्ष की सेवा के बाद स्थायी कमीशन का विकल्प उपलब्ध है।

भारतीय वायु सेना में फ्लाईंग ब्रांच में जाने की इच्छा रखने वाली छात्राओं के पास स्नातक डिग्री होना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए लिंक (afcat.cdac.in/AFCAT/) पर जाएं। इसके अलावा एनडीए के जरिये भी विभिन्न सेनाओं में शामिल हुआ जा सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed