फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Bharti 2022 indian army mechanised infantry regimental centre invited application for group c posts sarkari naukri

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना की इन्फेंट्री रेजिमेंट में निकलीं भर्तियां, जानिए कैसे करना है आवेदन

Wed, 26 Jan 2022 08:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 26 Jan 2022 08:06 PM IST
सार

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट, अहमदनगर में ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुक, वाशरमैन, सफाईवाला, नाई और एलडीसी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
Indian Army Bharti 2022 indian army mechanised infantry regimental centre invited application for group c posts sarkari naukri
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Indian Army Recruitment 2022: जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट, अहमदनगर में ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। 22 से 28 जनवरी के रोजगार समाचार में इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

विज्ञापन


Indian Army Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट, अहमदनगर में ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुक, वाशरमैन, सफाईवाला, नाई और एलडीसी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी, 2022 तक है। उम्मीदवार इससे पहले ही अपना आवेदन कर दें।
विज्ञापन


Indian Army Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
 

पद का नाम रिक्त पद वेतन
कुक 11 19900- 63200/- रुपये प्रति माह
वाशरमैन 3 18000- 56900/- रुपये प्रति माह
सफाईवाला 13 18000- 56900/- रुपये प्रति माह
नाई 7 18000- 56900/- रुपये प्रति माह
एलडीसी मुख्यालय 7 19900- 63200/- रुपये प्रति माह
एलडीसी एमआईआर 4 19900- 63200/- रुपये प्रति माह



Indian Army Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट, अहमदनगर में ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित और प्रायोगिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आयु-सीमा संबंधित वर्ग के अनुसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


1. सामान्य और ईडब्लूएस वर्ग के लिए आयु-सीमा- 18 से 35 वर्ष
2. ओबीसी वर्ग के लिए आयु-सीमा- 18 से 28 वर्ष
3. एससी और एसटी वर्ग के लिए आयु-सीमा- 18 से 30 वर्ष

Indian Army Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के दस्तावेजों को अटैच कर दें और इस पते पर भेज दें- 'एडीएम ब्रांच (सिविलियन सेक्शन), हेडक्वॉर्टर, एमआईआरसी, डेयरवाड़ी, सोलापुर रोड, अहमदनगर-414110, महाराष्ट्र''।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed