फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Postal Circle Recruitment 2020 know more details about vacancy

India Postal  Circle Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्तियां, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Wed, 02 Sep 2020 01:43 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Sep 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
India Postal Circle Recruitment 2020 know more details about vacancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

India Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग, ओडिशा ने अनेक पदों पर  भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर, 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


 

पद का विवरण –

ग्रामीण डाक सेवक – 2060 पद

 
महत्वपूर्ण तिथियां -

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 01 सितंबर, 2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2020

 
आयु सीमा – इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यताएं – उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। मालूम हो कि 10वीं कक्षा में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो।  इसके अलावा  अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की वरीयता प्राप्त नहीं होगी।


वेतनमान (पद के अनुसार) -
जीडीएस बीपीएम के लिए - 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।  
 जीडीएस एबीपीएम/डाक सेवक के लिए -  10,000 रुपये से 12,000 रुपये।   

 
ऐसे करें आवेदन - ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 30 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed