फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post released GDS Result 2021 for J&K, West Bengal Circles know how to check it here sarkari result

India Post GDS Result: भारतीय डाक ने जारी किया जम्मू-कश्मीर और बंगाल सर्किल का परिणाम, ऐसे चेक करें

Sat, 05 Mar 2022 01:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

India Post GDS Result: भारतीय डाक की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवारों का चयन संबंधित पदों पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
India Post released GDS Result 2021 for J&K, West Bengal Circles know how to check it here sarkari result
India Post released GDS - फोटो : Social Media

विस्तार

India Post GDS Result: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। यह परिणाम जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सर्किल के लिए जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

India Post GDS Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 
भारतीय डाक की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर सर्किल में 265 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं, पश्चिम बंगाल सर्किल के लिए 1940 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनके चयन के माध्यम से कुल 2357 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

India Post GDS Result: मेरिट के अनुसार मिलेगी नियुक्ति
भारतीय डाक की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवारों का चयन संबंधित पदों पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन

India Post GDS Result: कैसे चेक करें परिणाम?

India Post GDS Result: उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Results के टैब पर जाएं।
  3. अब पेज पर दिखाई दे रहे West Bengal/ Jammu and Kashmir Result के लिंक पर क्लिक करें। 
  4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे। 
  5. अब इसमें ctrl+f की मदद से अपना नाम और रोल नंबर खोजें।
  6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed