फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post Recruitment 2021: Apply for 2357 GDS posts in West Bengal circle, See here other details

भारतीय डाक भर्ती 2021: राज्य पोस्टल सर्कल के 2357 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, 19 अगस्त तक करें अप्लाई

Thu, 22 Jul 2021 12:07 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 22 Jul 2021 12:07 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर नौकरियां निकलीं हैं।

विज्ञापन
India Post Recruitment 2021: Apply for 2357 GDS posts in West Bengal circle, See here other details
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। 20 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021

आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जानकारियां

  • आयु सीमा -  20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है। 
  • शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन

वेतन:

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
  • डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक

पदों का विवरण

कुल पद - 2357

  • सामान्य - 1001
  • ओबीसी - 496
  • एससी - 487
  • ईडब्ल्यूएस - 192
  • एसटी - 120
  • पीडब्ल्यूडी - बी : 25
  • पीडब्ल्यूडी - सी : 23
  • पीडब्ल्यूडी - डीई : 06
  • पीडब्ल्यूडी - ए : 07
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed