{"_id":"640d7a9cb8d1ffba420a6085","slug":"india-post-gds-recruitment-exam-result-2023-out-know-how-to-check-online-at-indiapostgdsonline-gov-in-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Post GDS Recruitment: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
India Post GDS Recruitment: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Sun, 12 Mar 2023 12:58 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:58 PM IST
सार
India Post GDS Result 2023: इंडिया पोस्ट ने जीडीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
india post
- फोटो : संवाद
विस्तार
India Post GDS Recruitment Exam Result 2023: इंडिया पोस्ट ने जीडीसी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक साइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए पीडीएफ फाइलें सभी सर्किलों के लिए जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार का नाम, सर्कल का नाम, डिवीजन का नाम और दस्तावेज सत्यापन तिथि और समय शामिल होगा। इंडिया पोस्ट भर्ती अभियान 40,889 डाक सेवकों के खाली पदों को भऱने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-indiapostgdsonline.gov पेज पर जाएं।
- इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2023 सर्कल लिंक पर क्लिक करें।
- अब डिवीजन का चयन करें और लॉगइन पेज खोलें।
- लॉगइन विवरण दर्ज करें और मेरिट सूची देखें।
- इंडिया पोस्ट रिजल्ट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
- अब परिणाम प्रिंट करें।
बता दें कि भारतीय डाक की ओर से 40889 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर लिए भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 तक थी। इसके लिए ब्रांच पोस्ट मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से लेकर 29,380/- रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मैनेजर डाक सेवक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000/- से लेकर 24,470/- रुपये तक वेत मिलेगा।