फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   India Post GDS Recruitment 2021: Last chance to get job without exam, application process for these posts is about to end-safalta

India Post GDS Recruitment 2021: बिना परीक्षा दिए नौकरी पाने का है आखिरी मौका, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त

Wed, 15 Sep 2021 02:26 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 15 Sep 2021 02:26 PM IST
सार

भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के 4264 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2021: Last chance to get job without exam, application process for these posts is about to end-safalta
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास उत्तर प्रदेश डाक विभाग में बिना परीक्षा दिए नौकरी करने का आखिरी मौका है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4,264 पदों पर भर्ती निकाली थीं। इस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए 22 सितंबर तक का मौका है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से चल रही है। अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में होने वाली लेखपाल भर्ती या फिर NDA, SSC GD जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए सफलता की FREE Current Affairs EBook- Download Now की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम पर आपको लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  फ्री ई-बुक्स मिल जाएंगी।

विज्ञापन

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 4264 पदों पर होने वाली इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें अभ्यर्थियों का चयन किसी भर्ती परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने दसवीं के कुल अंकों और प्रतिशत की जानकारी देनी होगी और इसी आधार पर सफल अभ्यर्थियों को चुना जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यताएं :

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा स्थानीय भाषा(हिंदी) का दसवीं तक अध्ययन करना भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी मिलेगी सैलरी और करने होंगे ये काम :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक BPM के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। तो वहीं GDS/ABPM के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। अभ्यर्थी इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते हुए प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसमें सफल होने के लिए काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त UP लेखपाल, SSC GD, UP SI, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed