फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS 2026 Last Date Tomorrow, Apply for 28740 Vacancies Before Feb 14, Merit Based Selection

India Posts GDS: 14 फरवरी को बंद हो रही 28740 नौकरियों की आवेदन विंडो, 10वीं पास इस लिंक से फटाफट भरें फॉर्म

Fri, 13 Feb 2026 08:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 08:12 PM IST
सार

India Posts GDS Registration Last Date: 10वीं पास उम्मीदवारों के पास भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। 28,740 पदों पर आवेदन करने की विंडो 14 फरवरी को बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
India Post GDS 2026 Last Date Tomorrow, Apply for 28740 Vacancies Before Feb 14, Merit Based Selection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

India Posts GDS 2026 Last Date: भारतीय डाक विभाग (India Post) की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के कुल 28,740 पद भरे जाएंगे। 10वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा GDS भर्ती में सिलेक्शन?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में (India Post GDS) भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। संभावित रूप से पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी को जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 फरवरी है, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को 18 और 19 फरवरी को एप्लिकेशन में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। इसलिए जो अभ्यर्थी जल्दबाजी में फॉर्म भर रहे हैं, वे करेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन: 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 16 फरवरी 2026
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 18 से 19 फरवरी 2026


जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के क्या नियम हैं?

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को फोटो और सिग्नेचर का साइज सही रखना जरूरी है। फोटो का साइज 30 से 100 KB और डायमेंशन 320×400 पिक्सल होना चाहिए, जबकि सिग्नेचर 20 से 100 KB और 300×120 पिक्सल में अपलोड करना होगा। गलत साइज या फॉर्मेट होने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

ऐसे करें जल्दी से ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर “New Registration” के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।

सरल शब्दों में कहें तो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी भर्ती का मौका है, लेकिन समय बहुत कम बचा है। इसलिए जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें 14 फरवरी से पहले रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, वरना यह मौका हाथ से निकल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed