फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Income Tax Department: Govt Jobs selection will be done without exam; know salary details

Govt Jobs 2025: आयकर विभाग में नौकरी पाने का मौका, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन; एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन

Thu, 06 Feb 2025 11:50 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 06 Feb 2025 11:50 AM IST
सार

Income Tax Recruitment 2025: आयकर विभाग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड I के 100 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन
Income Tax Department: Govt Jobs selection will be done without exam; know salary details
Income Tax Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Income Tax Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Jobs), केरल रीजन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड I (Income Tax Stenographer) के 100 पदों के लिए भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

Income Tax Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया 

इनकम टैक्स विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार incometaxindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
विज्ञापन

Income Tax Recruitment 2025: योग्यता

आधिकारिक इनकम टैक्स भर्ती 2025 अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

केंद्रीय सरकार के तहत स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत अधिकारियों से:

  • नियमित आधार पर मूल कैडर या विभाग में समान पद धारण करना। या
  • पे मैट्रिक्स में लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) या समकक्ष में 10 वर्षों का नियमित सेवा अनुभव होना।

आयु सीमा: इनकम टैक्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि पर कम से कम 56 वर्ष होनी चाहिए।

चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच मिलेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले incometaxindia.gov.in पर जाएं।
  • अब स्टेनोग्राफर ग्रेड I के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को दिए गए पते पर भेजें:
  • आयकर आयुक्त (प्रशासन और टीपीएस), 7वीं मंजिल, आयकर भवन, पुराना रेलवे स्टेशन रोड, कोच्चि – 682018
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed