IIT Jammu Recruitment 2023: आईआईटी जम्मू में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, दो लाख रुपये से अधिक मिलेगा वेतन
IIT Jammu Recruitment 2023: आईआईटी जम्मू में गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।
IIT Jammu Vacancy आवेदन शुल्क
आईआईटी जम्मू में ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है, जबकि ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
IIT Jammu Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iitjammu.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जॉब्स सेक्शन पर जाएं।
-
गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन पत्र भरें।
-
आवेदन शुल्क के लिए आवश्यक भुगतान करें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।