फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIT Delhi Announces Recruitment for Non-Teaching Posts 2026

IIT Delhi Vacancy: आईआईटी दिल्ली में निकली गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता

Sat, 28 Feb 2026 10:34 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 28 Feb 2026 10:34 AM IST
सार

IIT Delhi Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Delhi Announces Recruitment for Non-Teaching Posts 2026
IIT Delhi - फोटो : IIT Official

विस्तार

IIT Delhi Vacancy 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने विज्ञापन संख्या E-II/01/2026(DR) के तहत विशेष भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों की लंबित रिक्तियों को भरने के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती सीधी भर्ती के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruit-iitd.nielit.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 8 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
पद का नाम रिक्तियां समूह वेतन स्तर (7वें सीपीसी अनुसार) आयु सीमा (वर्ष)
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) 1 A 10 45
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 1 B 6 35
एप्लीकेशन एनालिस्ट 1 B 6 35
सहायक प्रशासनिक अधिकारी 1 B 6 35
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट 1 C 5 30
अकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट 1 C 5 30

कौन कर सकता है आवेदन?

  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं। संबंधित क्षेत्र में सहायक अभियंता (PB-2 या उच्चतर) स्तर पर कम से कम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, तथा 4800 रुपये या उससे अधिक ग्रेड पे या समकक्ष वेतन स्तर अनिवार्य है।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • डिग्री में कम से कम 55% अंक अनिवार्य हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना आवश्यक है।
  • एप्लीकेशन एनालिस्ट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री या बी.ई./बी.टेक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं। निर्धारित योग्यता के साथ 3 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य है।
  • सहायक प्रशासनिक अधिकारी: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम 55% अंक) होनी चाहिए, साथ ही 1 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है।
  • एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में कम से कम 55% अंक अनिवार्य हैं।
  • अकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उत्तीर्ण डिग्री में कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं।


देखें आधिकारिक नोटिस

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क + प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा। यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/पूर्व सैनिक श्रेणी के लिए 750 रुपये शुल्क रखा गया है। हालांकि, इन श्रेणियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है, लेकिन प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवारों को करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruit-iitd.nielit.in पर जाएं।
  • अब “New Registration” पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क/प्रसंस्करण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed