फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IISER Bhopal Faculty Recruitment 2026: Assistant, Associate, Professor posts with salary up to Rs 1.59 lakh

IISER Bhopal Faculty Recruitment: असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 70,900 से 1.59 लाख तक सैलरी

Wed, 07 Jan 2026 02:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 02:09 PM IST
सार

IISER Bhopal Faculty Recruitment 2026: आईआईएसईआर भोपाल ने फैकल्टी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर रोलिंग आधार पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। सैलरी 70,900 से 1.59 लाख रुपये तक है, साथ में कई भत्ते और रीइंबर्समेंट मिलेंगे।
 

विज्ञापन
IISER Bhopal Faculty Recruitment 2026: Assistant, Associate, Professor posts with salary up to Rs 1.59 lakh
IISER Bhopal Faculty Recruitment - फोटो : X(@iiserbhopal)

विस्तार

IISER Bhopal Faculty Recruitment 2026: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए रोलिंग एडवर्टाइजमेंट जारी किया है, यानी इच्छुक उम्मीदवार साल भर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

विभिन्न विभागों में होगी भर्ती

यह भर्ती नेचुरल साइंसेज, इंजीनियरिंग साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के विभिन्न विभागों में की जाएगी। 

  • नेचुरल साइंसेज के अंतर्गत बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स और अर्थ एंड एनवायरमेंटल साइंसेज शामिल हैं। 
  • इंजीनियरिंग साइंसेज में केमिकल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभागों में पद उपलब्ध हैं।
  • इसके अलावा इकोनॉमिक साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में भी भर्ती की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IISER Bhopal Faculty Salary Structure: सैलरी स्ट्रक्चर

  • सहायक प्रोफेसर ग्रेड-II पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत 70,900 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। एक वर्ष का पोस्ट-पीएचडी अनुभव पूरा होने पर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पे लेवल-11 में अपग्रेड किया जा सकता है।
  • सहायक प्रोफेसर ग्रेड-I के लिए पे लेवल-12 के अंतर्गत 1,01,500 रुपये प्रारंभिक वेतन तय किया गया है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पे लेवल-13A2 के तहत 1,39,600 रुपये प्रारंभिक वेतन तय किया गया है।
  • प्रोफेसर पद पर पे लेवल-14A के अंतर्गत 1,59,100 रुपये प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।

 

पद का नाम वेतन स्तर (7वां वेतन आयोग) प्रारंभिक वेतन
सहायक प्रोफेसर ग्रेड-II पे लेवल-10 70,900 रुपये
सहायक प्रोफेसर ग्रेड-I पे लेवल-12 1,01,500 रुपये
एसोसिएट प्रोफेसर पे लेवल-13A2 1,39,600 रुपये
प्रोफेसर पे लेवल-14A 1,59,100 रुपये

 

विज्ञापन

अतिरिक्त सुविधाएं और रीइंबर्समेंट

आईआईएसईआर भोपाल में चयनित फैकल्टी को वेतन के अलावा कई आकर्षक सुविधाएं भी दी जाएंगी। इनमें महंगाई भत्ता (DA), एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) और टेलीफोन रीइंबर्समेंट शामिल है। संस्थान की ओर से कैंपस में आवास उपलब्ध कराया जाएगा और यदि आवास उपलब्ध न हो तो नियमानुसार एचआरए दिया जाएगा।

इसके अलावा फैकल्टी सदस्य न्यू पेंशन स्कीम (NPS) के तहत आएंगे, जिसमें संस्थान की ओर से बेसिक वेतन और डीए का 14 प्रतिशत योगदान किया जाएगा।

  • देश के भीतर से जॉइन करने वाले उम्मीदवारों को 75,000 रुपये तक और विदेश से आने वालों को 1,25,000 रुपये तक का शिफ्टिंग खर्च (Moving Expenses) रीइंबर्स किया जाएगा।
  • हर फैकल्टी सदस्य को प्रति वर्ष 1,00,000 रुपये की सीपीडीए (Cumulative Professional Development Allowance) भी दी जाएगी, जिसका उपयोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, प्रोफेशनल मेंबरशिप और किताबें खरीदने में किया जा सकता है। 
  • इसके साथ ही एलटीसी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और बच्चों की शिक्षा भत्ता जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती की अधिसूचना...
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की अधिसूचना...

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन विभागीय स्क्रीनिंग, सेमिनार/इंटरैक्शन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया रोलिंग आधार पर होगी, यानी कोई अंतिम तिथि तय नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.iiserb.ac.in/faculty पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, यह भर्ती रोलिंग आधार (Rolling Advertisement) पर की जा रही है। इसका मतलब यह है कि आवेदन शुरू होने या समाप्त होने की कोई निश्चित अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। योग्य उम्मीदवार वर्ष भर कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, विभिन्न विभागों द्वारा शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार आवश्यकतानुसार समय-समय पर किए जाएंगे। 

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे देर न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि समय पर स्क्रीनिंग और इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed