IHBAS Recruitment 2023: आईएचबीएएस में सीनियर रेजीडेंट के पदों पर भर्ती, दो लाख से अधिक मिलेगा वेतन
IHBAS Recruitment 2023: मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (IHBAS) की तरफ से एक नौकरी विज्ञापन जारी किया है, जिसमें जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IHBAS Recruitment 2023: मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (IHBAS) की तरफ से एक नौकरी का विज्ञापन जारी किया है, जिसमें जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट के 83 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार 04, 05 सितंबर 2023 को वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
IHBAS पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड के रूप में सीनियर रेजिडेंट के पास पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा (एमडी/एमएस/डीएनबी) होना चाहिए, जबकि जूनियर रेजिडेंट उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं और इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए।
IHBAS Recruitment पदों का विवरण
-
सीनियर रेजिडेंट 43 पद
-
जूनियर रेजिडेंट 40 पद
-
कुल 83 पद
IHBAS Jobs 2023 आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
IHBAS Vacancy आयुसीमा
सीनियर रेजिडेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए, जबकि जूनियर रेजिडेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। आयुसीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
IHBAS Jobs वेतनमान
सीनियर रेजिडेंट के पद पर चयनितउम्मीदवारों को 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि जूनियर रेजिडेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।
वॉक-इन इंटरव्यू शेड्यूल
-
सीनियर रेजिडेंट 04 सितंबर 2023 (सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे तक)
-
जूनियर रेजिडेंट 05 सितंबर 2023 (सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे तक)