{"_id":"670b6f3d93952604460546c9","slug":"igcar-recruitment-2024-registration-window-closing-today-for-198-trade-apprentice-posts-apply-here-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGCAR: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में अप्रेंटिस के लिए आवेदन का आखिरी मौका, इतने पदों पर होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IGCAR: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में अप्रेंटिस के लिए आवेदन का आखिरी मौका, इतने पदों पर होगा चयन
Sun, 13 Oct 2024 12:27 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:27 PM IST
सार
IGCAR Registration 2024: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की यह आखिरी मौका है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IGCAR Registration 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGCAR Recruitment 2024: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) आज 13 अक्तूबर, 2024 को फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन आदि जैसे विभिन्न ट्रेड और विषयों में आईआईटी ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (igcar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 198 रिक्तियों को भरना है। आवेदकों को इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम - 603102, चेंगलपट्टू जिला, तमिलनाडु में एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदकों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 13 अक्तूबर, 2024 तक 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (apprenticeshipindia.gov.in) पर जाएं।
- प्रशिक्षु के रूप में नामांकन के लिए स्वयं को पंजीकृत करें।
- अब (igcar.gov.in) वेबसाइट पर जाएं।
- लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।