IFFCO AGT Vacancy 2025: इफको में नौकरी का शानदार मौका, ग्रेजुएट ट्रेनी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जानें विवरण
IFFCO AGT Vacancy 2025: भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IFFCO Recruitment 2025: इफको ने उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर पेश किया है जो कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक इफको की आधिकारिक वेबसाइट www.iffco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
IFFCO AGT 2025: योग्यता
इफको में ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 वर्षीय बी.एससी (एग्रीकल्चर) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक निर्धारित किए गए हैं। केवल 2022 या उसके बाद स्नातक करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इफको ने अभी तक वैकेंसी की पूरी डिटेल्स जारी नहीं की हैं। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इफको की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा और सैलरी
इफको की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 33,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 37,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
IFFCO AGT: चयन प्रक्रिया
इफको में इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा, अंतिम ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि और सेवा बॉन्ड
इस भर्ती के अंतर्गत, चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से 80,000 रुपये का सेवा बॉन्ड लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों से 20,000 रुपये का बॉन्ड लिया जाएगा। यह सेवा बॉन्ड 3 साल की सेवा के लिए साइन करवाया जाएगा।कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को इफको की आधिकारिक वेबसाइट www.iffco.in पर जाना होगा।
- यहां "AGT Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर New Registration पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरें और सबमिट करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।