फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you prepare with this strategy success is sure in UPSC-safalta

UPSC Exam 2022: प्रीलिम्स के लिए रह गए बस इतने दिन बाकी, इस रणनीति से करेंगे तैयारी तो तय है सफलता

Mon, 28 Feb 2022 11:07 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 28 Feb 2022 11:07 AM IST
सार

UPSC 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 को समाप्त हो गई है। प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाएगा।
 

विज्ञापन
If you prepare with this strategy success is sure in UPSC-safalta
UPSC Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में एक सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को देश की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा के जरिए ही आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 24 शीर्ष सरकारी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। ये परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। CSE 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 को समाप्त हुई है जबकि ये प्रक्रिया दो फरवरी 2022 से शुरू हुई थी। UPSC ने पहले CSE 2022 के कुल 861 पदों पर भर्ती निकाली थी लेकिन फिर उसमें बदवाल कर इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है। इसके बाद इस भर्ती में अब पदों की संख्या बढ़कर 1,011 हो गई है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो उसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE GS EBook PDF- Download Now की मदद ले सकते हैं और घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

प्रीलिम्स में बचे हैं 100 दिन:

UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन में अब 100 दिन है और इन 100 दिनों में बेहतर तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसलिए इन 100 दिनों में बेहतर तैयारी के लिए इस खबर में हमने कुछ आसान टिप्स दिए हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन

1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनायेऔर उसके हिसाब से तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. ज्यादा स्ट्रेस ना लें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं करपाएंगे। आप अच्छी नींद लें , संतुलित आहार लें और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं। 
3. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कमसमय मे हल कर सकेंगे। 
4. अलग अलग प्रकाशकों की ज्यादा किताबें ना पढ़े :
इस परीक्षा की तैयारी के दौरान ज्यादा प्रकाशकों की किताबें न पढ़ें। इससे आपको कंफ्यूजन हो सकता है।
5. अपने नोट्स बनाएं : 
इस परीक्षा के लिए आप अपने नोट्स बनाएं और परीक्षा से पहले इसका 2 से 3 बार रिवीजन जरूर करें।
6. खुद को हमेशा फोकस और मोटिवेटेड रखें :
परीक्षा के लिए तैयारी करते समय आपको अपने दिमाग को भटकने नहीं देना चाहिए। अब परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, इसलिए एक रूटीन बनाकर बेहद फोकस के साथ पढाई करें।ज्यादा देर तक पढ़ाई करने पर बीच बीच मे ब्रेक जरूर लें। इससे आप पढ़ाई करने में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed