फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   If you practice 6 such questions, you will be sure of 30 marks in PET-safalta

UPSSSC PET 2022: ऐसे 6 प्रश्नों का कर लेंगे अभ्यास तो PET में पक्के हो जाएंगे 30 मार्क्स, पूरी जानकारी देखें य

Wed, 20 Jul 2022 07:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 20 Jul 2022 07:11 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से ही शुरू है।

विज्ञापन
If you practice 6 such questions, you will be sure of 30 marks in PET-safalta
UPSSSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से ही शुरू कर दी है। UPSSSC द्वारा PET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के आयोजन के लिए तारिखों की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जा सकती है। राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसमें हिस्सा लेने के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में भी हिस्सा लेने के लिए 20 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन 6 प्रश्नों को हल करने पर मिलेंगे 30 मार्क्स :

PET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को आज हम ऐसे 6 प्रश्नों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी तैयारी से अभ्यर्थी इस परीक्षा में 30 मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए सिलेबस के मुताबिक इसमें एनालिसिस ऑफ अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 3 टॉपिक्स से 30 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे और अच्छी बात यह है कि इन तीनों टॉपिक्स के लिए मात्र 6 प्रश्नों की तैयारी करने से आपको 30 अंक मिल सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे मिलेंगे 30 अंक :

दरअसल एनालिसिस ऑफ अनरीड पैसेज में 2 पैसेज से प्रश्न पूछे जाते हैं और इनमें से प्रत्येक पैसेज पर 5 प्रश्न होता है। इसी प्रकार ग्राफ इंटरप्रिटेशन में 2 ग्राफ आते हैं और इनमें से प्रत्येक ग्राफ पर 5 प्रश्न होता है तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस से भी 2 तालिकाएँ आती हैं और इसमें प्रत्येक तालिका पर 5 प्रश्न होते हैं। इसलिए अगर आप इन 6 प्रश्नों की तैयारी करते हैं, तो PET में आपके 30 अंक पक्के हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed