फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you are also joining this recruitment, then prepare these necessary certificates-safalta

SSC Delhi Police Head Constable 2022: अगर आप भी इस भर्ती में हो रहे हैं शामिल तो तैयार कर लीजिए ये जरूरी सर्टिफिकेट्स, इस भर्ती में मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

Tue, 31 May 2022 04:04 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 31 May 2022 04:04 PM IST
सार

SSC ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2022 से शुरू हुई है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
If you are also joining this recruitment, then prepare these necessary certificates-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 मई 2022 से हुई है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियोंका चयन कई चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा और इसके लिए सबसे पहले सितंबर में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदनभी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन सर्टिफिकेट्स वाले अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स :

कई सालों के बाद होने जा रही इस भर्ती में इस बार अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी को एक्स्ट्रा मार्क्स मिल जाए तो उसके लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। दरअसल इस भर्ती में हिस्सा लेनेवाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें 5 फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को 3 फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जायेंगे। साथ हीराष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने वालेअभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट का नेचर क्वालीफाइंग होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंकों के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर(फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भीइन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed