फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   If the notification is issued in June, then how long will the exam be and in how many days will you get the job-safalta

UP Constable Recruitment 2022: अगर जून में जारी होता है नोटिफिकेशन तो कब तक होगी परीक्षा और कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी

Mon, 02 May 2022 03:00 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 02 May 2022 03:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कई पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इन भर्तियों में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती भी शामिल है।
 

विज्ञापन
If the notification is issued in June, then how long will the exam be and in how many days will you get the job-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य केपुलिस विभाग में जल्द ही कई पदों पर भर्ती निकालने वाली है। बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचनाओं के मुताबिक राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही लिपिकलेखा एवं गोपनीय सहायक के 243 पदों, कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 693 पदों, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 3 पदोंतथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पदों पर भर्ती की जानी है। UPPBPB ने इनमें से कई भर्तियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों सेजुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा कीतैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन तथा परीक्षा की तारीख को लेकर क्या है अपडेट :

इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है जो जल्द ही पूरी हो सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद UPPBPB इस भर्ती के लिए इसी साल जून महीने में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। साथ ही इन रिपोर्ट्स की मानेंतो UPPBPB इस भर्ती के लिए अक्टूबर में लिखित परीक्षा आयोजित कर सकती है और इस साल के आखिर तक इसके लिए फिजिकल टेस्ट्स आयोजित किये जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में बोर्ड ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB कीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय :

उत्तर प्रदेश में इससे पहले 2018 में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में नोटिफिकेशन से लेकर फाइनल रिजल्ट जारी करने में UPPBPB ने तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगाया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती को पूरा करने में भी एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल तक हो सकती है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशनजारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed