फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI SCO application 2025 deadline soon; apply here idbibank.in

IDBI SCO Job: आईडीबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, तुरंत भर दें फॉर्म

Fri, 18 Apr 2025 05:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

IDBI SCO Recruitment: आईडीबीआई बैंक जल्द ही स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती के लिए पंजीकरण समाप्त करेगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा से पहले आवेदन कर दें।

विज्ञापन
IDBI SCO application 2025 deadline soon; apply here idbibank.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IDBI SCO Registration 2025: आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 अप्रैल, 2025 तक आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। इनमें स्नातक (Graduate), स्नातकोत्तर (Postgraduate), सीए, एमबीए, बीई/बीटेक जैसी डिग्रियां शामिल हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में प्रासंगिक अनुभव भी आवश्यक है। आयु सीमा पदानुसार तय की गई है, जो सामान्यतः 25 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है।  

विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये का शुल्क लागू है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Careers" सेक्शन में जाएं, फिर "Current Openings" पर क्लिक करें।
  • वहां पर "Specialist Cadre Officer (SCO) 2025" भर्ती से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed