{"_id":"63ed063ab7f862a15506e0ba","slug":"idbi-bank-recruitment-2023-know-how-to-apply-online-at-idbibank-in-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IDBI Bank Recruitment 2023: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन से करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IDBI Bank Recruitment 2023: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन से करें आवेदन
Wed, 15 Feb 2023 09:50 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:50 PM IST
सार
IDBI Bank Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
IDBI Bank
विस्तार
IDBI Bank Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। उम्मीदवार 21 फरवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च, 2023 तक है।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 114 पदों को भरना है। इसमें प्रबंधक के 75, सहायक महाप्रबंधक के 29 और उप महाप्रबंधक के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर रहे सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये लागू है।
आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती अभियान से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।