ICSI CSEET Results: आईसीएसआई आज जारी करेगा सीएसईईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CSI CSEET Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ICSI CSEET का रिजल्ट आज ( 21 नवंबर) जारी होने वाला है।
विस्तार
ICSI CSEET Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI CSEET) का रिजल्ट आज ( 21 नवंबर) जारी होने वाला है। आईसीएसआई ने ICSI CSEET रिजल्ट 21 नवंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर जारी करने की घोषणा की है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीएसईईटी परिणाम 2022 की जांच कर उसे डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नवंबर सत्र के लिए सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।
रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में हुई थी परीक्षा
CSI CSEET नवंबर परीक्षा 2022 का आयोजन 12 और 14 नवंबर को रिमोट प्रोक्टेड फॉर्मेट में किया गया था। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के भीतर आयोजित की गई थी। ICSI CSEET प्रश्न पत्र में कुल 200 अंकों के 140 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में 'उत्तीर्ण' घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ, आईएससीआई एल उम्मीदवार के अंकों का विषयवार ब्रेक-अप भी जारी करेगा।
ऑनलाइन जारी होगी रिजल्ट
औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट ऑफ सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, नवंबर 2022 सत्र को संस्थान की वेबसाइट: www.icsi.edu पर उम्मीदवारों द्वारा उनके उपयोग और डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद अपलोड किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों को भौतिक रूप में परिणाम वितरित नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय अपने आईसीएसआई सीएसईईटी 2022 एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें।