फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICG Navik Recruitment 2025: Registration begins for 300 GD and DB posts check qualification

ICG Navik Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक में नाविक के 300 पदों पर आज से करें आवेदन, जानें आयु सीमा

Tue, 11 Feb 2025 01:56 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

ICG Navik Recruitment 2025 Registration: भारतीय तटरक्षक बल आज से नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक के पदों पर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
ICG Navik Recruitment 2025: Registration begins for 300 GD and DB posts check qualification
ICG Navik Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ICG Navik Recruitment 2025 Registration: भारतीय तटरक्षक बल ने आज 11 फरवरी, 2025 को नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 25 फरवरी, 2025 तक चलेगी।  

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें  260 नाविक (सामान्य ड्यूटी) और 40 नाविक (घरेलू शाखा) के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है। 

नाविक जनरल ड्यूटी जीडी के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी/गणित विषय के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है, जबकि नाविक घरेलू शाखा के लिए उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को  300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।  

विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • अब वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में सही विवरण भरें।
  • यहां फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed