फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICG CGPET result 2025: CGEPT 02/2025 Navik stage I results Out, here’s download link

ICG CGPET Result 2025: भारतीय तटरक्षक बल में नाविक पदों के स्टेज-1 नतीजे घोषित, इस तारीख तक करें दस्तावेज जमा

Tue, 20 May 2025 12:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 20 May 2025 12:17 PM IST
सार

ICG CGPET Result 2025 Out: भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तटरक्षक बल में नाविक की भर्ती के लिए चरण-1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं ।
 

विज्ञापन
ICG CGPET result 2025: CGEPT 02/2025 Navik stage I results Out, here’s download link
ICG CGPET Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ICG CGPET Result 2025: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 02/2025 बैच के लिए नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) पदों की भर्ती के चरण I का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। केवल योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम चेक करें।

विज्ञापन


स्टेज-II में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज अपलोडिंग और परीक्षा केंद्र चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सुविधा 19 मई से 28 मई 2025 तक रात 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पर लॉगिन करके आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "केंद्र आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। सही अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड न करने और स्टेज-2 केंद्र और तिथि का चयन न करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी, और उम्मीदवार 3 मार्च 2025 रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते थे। आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा 10 से 12 मार्च 2025 तक दी गई थी। इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025 में किया गया था, जिसमें नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) के पदों के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
 
भर्ती अभियान का लक्ष्य 300 पदों पर नियुक्ति करना है, जिनमें से 260 रिक्तियां नाविक (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए और 40 रिक्तियां नाविक (घरेलू शाखा) के लिए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • जॉइन आईसीजी एज एनरोल्ड पर्सनेल (सीजीईपीटी) टैब पर जाएं।
  • अब CGEPT 01/2025 स्टेज I परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अंत में अपना परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed