फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICG CGPET 02/2025 Navik applications extended; apply for 300 posts till March 3, check details

ICG Navik Recruitment: भारतीय तटरक्षक नाविक में आवेदन का एक और मौका! 300 पदों के लिए बढ़ी पंजीकरण तिथि

Thu, 27 Feb 2025 01:28 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

ICG Navik Registration 2025: भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तटरक्षक बल में नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तिथि आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICG CGPET 02/2025 Navik applications extended; apply for 300 posts till March 3, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICG Navik Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक (ICG) ने नाविक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 300 पदों पर नियुक्ति करना है, जिनमें से 260 रिक्तियां नाविक (सामान्य ड्यूटी) के लिए और 40 रिक्तियां नाविक (घरेलू शाखा) के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

नाविक जनरल ड्यूटी जीडी के लिए अभ्यर्थियों का भौतिकी/गणित विषय के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना आवश्यक है। वहीं नाविक घरेलू शाखा के लिए उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित है। नाविक (जीडी) और यांत्रिक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 01 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी) उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की ऊपरी आयु में छूट केवल तभी लागू होती है, जब पद उनके लिए आरक्षित हों।

परीक्षा शुल्क

एससी/एसटी अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • इसके बाद, जॉइन आईसीजी एज एनरोल्ड पर्सनेल (सीजीईपीटी) टैब पर जाएं।
  • अब CGEPT 01/2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
  • यहां पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed