ICG Assistant Commandant Result: भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Indian Coast Guard Assistant Commandant Result: भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने असिस्टेंट कमांडेंट -01/2024 बैच की भर्ती के लिए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Coast Guard Result Out: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) की तरफ से असिस्टेंट कमांडेंट -01/2024 बैच की भर्ती के लिए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट 01/2024 बैच नोटिफिकेशन में जनरल ड्यूटी और कमर्शियल पायलट एंट्री के 50 पद, टेक्निकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के 20 पद और एक लॉ ऑफिसर का पद है। जनरल ड्यूटी और तकनीकी की रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
ICG Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CGCAT 01/2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
ICG Recruitment की चयन प्रक्रिया
अधिकारी भर्ती का चयन योग्यता के अखिल भारतीय क्रम पर आधारित है जो परीक्षा के विभिन्न चरणों (I-V) में उम्मीदवार के प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर आधारित है। चरणों में चरण- I (CGCAT), चरण- II प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB), चरण- III: अंतिम चयन बोर्ड (FSB), चरण- IV (चिकित्सा परीक्षा) और चरण- V (प्रवेश) शामिल हैं। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।