फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICAR IARI Recruitment 2021 last date to apply for ICAR IARI technician posts is today, know how to apply sarkari naukri 

ICAR IARI Recruitment : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 641 पदों पर निकलीं भर्तियां, आवेदन का आज आखिरी दिन

Thu, 20 Jan 2022 02:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 02:16 PM IST
सार

ICAR IARI Recruitment : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 641 है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 से लेकर 5 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
ICAR IARI Recruitment 2021 last date to apply for ICAR IARI technician posts is today, know how to apply sarkari naukri 
ICAR IARI Technician Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 जनवरी, 2022 तक है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह  आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


641 पदों पर होगी भर्ती
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 641 है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 से लेकर 5 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनटों में ली जाएगी। इसमे उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 25-25 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता
आईएआरआई तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमाका आधार पास 10 जनवरी, 2022 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ICAR IARI Recruitment 2021 पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या- 641

अनारक्षित वर्ग के लिए- 286 पद
ओबीसी के लिए- 133 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए- 61 पद
अनुसूचित जाति (एससी) के लिए - 93 पद
अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए - 68 पद

ICAR IARI Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं

2. अब Recruitment के टैब पर क्लिक करें।

3. अब तकनीशियन (टी-1) की आवेदन विंडो पर क्लिक करें।

4. आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को पढ़ें।

5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

6. पंजीकरण करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed