{"_id":"6229c34f09785447a915e518","slug":"icar-iari-answer-key-2022-for-technician-recruitment-released-on-iari-res-in-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAR IARI Answer Key: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने तकनीशियन भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ICAR IARI Answer Key: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने तकनीशियन भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे देखें
Thu, 10 Mar 2022 03:15 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 03:15 PM IST
सार
ICAR IARI Answer Key: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से तकनीशियन ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2, 4 और 5 मार्च, 2022 को किया गया था। परीक्षा सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
ICAR IARI Answer Key 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAR IARI Answer Key: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने तकनीशियन ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर इसे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर के अपना ऑनलाइन रेस्पांस भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAR IARI Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा प्रदान की है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी जारी होने के तीन दिन तक अपनी आपत्ति को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आईएआरआई की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
ICAR IARI Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से तकनीशियन ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2, 4 और 5 मार्च, 2022 को किया गया था। परीक्षा सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों को विभिन्न संस्थानों में एक साल के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 641 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना हैं।
विज्ञापन
ICAR IARI Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

- सबसे पहले आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।