फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO Recruitment 2022 last date to apply on ibps.in for 710 positions

IBPS SO Recruitment 2022: विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 21 Nov 2022 01:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 01:41 PM IST
सार

IBPS SO Recruitment 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसका आज आखिरी दिन है।    

विज्ञापन
IBPS SO Recruitment 2022 last date to apply on ibps.in for 710 positions
IBPS so Recruitment 2022 - फोटो : My result plus

विस्तार

IBPS SO Recruitment 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 710 पदों को भरेगा। आईबीपीएस एसओ ( IBPS SO) भर्ती के लिए आवेदन करने की आज (21 नवंबर, 2022) अंतिम तिथि है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 24 और 31 दिसंबर, 2022 को होगी। जबकि प्राथमिक परीक्षा 29 जनवरी, 2023 को होगी।

विज्ञापन

IBPS SO Recruitment इन पदों पर भर्ती

  • लॉ ऑफिसर (स्केल-1) : 10 पद
  • कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-1) : 516 पद
  • राजभाषा अधिकारी (स्केल-1) : 25 पद
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) : 100 पद
  • आईटी अधिकारी (स्केल-1) : 44 पद
  • एचआर/ पर्सनेल ऑफिसर (स्केल-1) : 15 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS SO Recruitment प्रारंभिक परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के संपादन/संशोधन सहित ऑनलाइन पंजीकरण : एक नवंबर से 21 नवंबर, 2022
  • आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन) : एक से 21 नवंबर, 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक) के लिए कॉल लेटर डाउनलोड : दिसंबर 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक) : 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक) का परिणाम : जनवरी 2023
विज्ञापन

IBPS SO Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद “CRP Specialist Officers” and then click on the option “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR CRP- Specialist Officers (CRP-SPL-XII)” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें, अपनी फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।

IBPS SO Recruitment इन बैंकों में होगी भर्ती

ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में होनी है। जिसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed