IBPS SO Mains Result: मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS - Institute of Banking Personnel Selection) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO - Specialist Officer) की भर्ती के लिए हुई मुख्य परीक्षा 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी है। आईबीपीएस ने इस परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा बुधवार, 5 फरवरी 2020 को की गई है। वेबसाइट पर दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, परिणाम 11 फरवरी 2020 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
जो अभ्यर्थी आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स भर्ती मुख्य परीक्षा 2019-20 में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के मुख्य चरण यहां बताए जा रहे हैं। साथ ही परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक हम आपको इस खबर में आगे भी दे रहे हैं। इसके जरिए आप आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा
IBPS SO Specialist Officer result 2019 - 2020: ऐसे करें डाउनलोड
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Result Status of Online Main Examination लिंक पर क्किल करें।
- आईबीपीएस वेबसाइट पर ही नया पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में अपना रोल नंबर, जन्म तिथि व अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- लॉग-इन करते ही आपका परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
गौरतलब है कि इस मुख्य परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल होंगे, उन्हें आगे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की जगह, तारीख व समय की घोषणा जल्द ही आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। साक्षात्कार में सफल होने के बाद ही स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।