फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO Prelims Result 2025 Declared at ibps.in, Download till 26 Dec, Mains on December 28

IBPS RRB Result: आईबीपीएस स्केल-I अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, 26 दिसंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 19 Dec 2025 07:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 19 Dec 2025 07:23 PM IST
सार

IBPS RRB PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। देशभर के 28 रीजनल रूरल बैंकों में 3,900+ पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवार 26 दिसंबर तक रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
IBPS RRB PO Prelims Result 2025 Declared at ibps.in, Download till 26 Dec, Mains on December 28
IBPS RRB CRP-RRBs-XIV Result - फोटो : Official Website (ibps.in)

विस्तार

IBPS RRB PO Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) ऑफिसर स्केल-I (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, 19 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि (DD-MM-YY) दर्ज कर लॉग इन करना होगा। परीक्षा का आयोजन देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 3,900 से अधिक पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन

28 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा

आईबीपीएस ने यह परिणाम मेंस परीक्षा से कुछ दिन पहले घोषित किया है। उम्मीदवार 26 दिसंबर तक परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। केवल वही उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा क्वालिफाई की है।

आईबीपीएस जल्द ही कैटेगरी-वाइज और सेक्शन-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर सकता है। इसके बाद मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड योग्य उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट और वैध सरकारी पहचान पत्र अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के जरिए देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इसमें ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II और III, ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) जैसे पद शामिल हैं। आरआरबी बैंक ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में किसानों, छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार करने वालों और कमजोर वर्गों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
 

IBPS RRB PO Prelims Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “IBPS RRB PO Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed