IBPS RRB PO: आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऑफिसर स्केल एक, दो और तीन के रिजल्ट यहां से करें चेक
IBPS RRB PO Mains Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आरआरबी पीओ मेन्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 पदों के लिए मेन्स परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB PO Mains Result 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) पीओ स्केल- I, II और III अधिकारी मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार (ibps.in) पर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार 11 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। जो लोग इस चरण को पास कर लेंगे, वे आगे अंतिम साक्षात्कार प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट पर सभी जानकारी को ध्यान से देखें और किसी भी विसंगति की स्थिति में अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट करें और उसे ठीक करवाना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तिथि, श्रेणी और परिणाम की स्थिति शामिल है।
इस दिन हुई परीक्षा
ऑफिसर स्केल I मुख्य परीक्षा और ऑफिसर स्केल II और III के लिए ऑनलाइन परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2024 परीक्षा परिणाम 4 सितंबर को जारी किया। प्रीलिम्स परीक्षा 3 और 4 अगस्त को हुई थी।
रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ieibps.in) पर जाएं।
- अब 'सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिसर्स स्केल-I के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का परिणाम स्थिति' या 'सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिसर्स स्केल-II के लिए ऑनलाइन एकल परीक्षा का परिणाम स्थिति' या 'सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिसर्स स्केल-III के लिए ऑनलाइन एकल परीक्षा का परिणाम स्थिति' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- परिणाम स्क्रिन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।