फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO Mains Result Declared at ibps.in know how to check sarkari result

IBPS RRB PO Mains Result: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 19 Oct 2022 09:26 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 09:26 AM IST
सार

IBPS RRB PO Mains Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस साल आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के माध्यम से कुल 8106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
IBPS RRB PO Mains Result Declared at ibps.in know how to check sarkari result
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS RRB PO Mains Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS/आईबीपीएस) ने आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

IBPS RRB PO Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की ओर से आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम को  उम्मीदवार 28 अक्तूबर,  2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS RRB PO Mains Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस साल आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के माध्यम से कुल 8106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 4483 कार्यालय सहायक, 2676 अधिकारी स्केल I, 745 अधिकारी स्केल- II सामान्य बैंकिंग अधिकारी, 57 अधिकारी स्केल- II सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, 19 अधिकारी स्केल- II चार्टर्ड अकाउंटेंट,  18 ऑफिसर स्केल- II लॉ ऑफिसर, 10 ट्रेजरी ऑफिसर स्केल- II, 6 मार्केटिंग ऑफिसर स्केल- II, 12 एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल- II और 80 ऑफिसर स्केल- III शामिल हैं। 

विज्ञापन

IBPS RRB PO Mains Result: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed