IBPS RRB PO Mains Result: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
IBPS RRB PO Mains Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस साल आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के माध्यम से कुल 8106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB PO Mains Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS/आईबीपीएस) ने आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया....
IBPS RRB PO Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की ओर से आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम को उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
IBPS RRB PO Mains Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस साल आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के माध्यम से कुल 8106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 4483 कार्यालय सहायक, 2676 अधिकारी स्केल I, 745 अधिकारी स्केल- II सामान्य बैंकिंग अधिकारी, 57 अधिकारी स्केल- II सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, 19 अधिकारी स्केल- II चार्टर्ड अकाउंटेंट, 18 ऑफिसर स्केल- II लॉ ऑफिसर, 10 ट्रेजरी ऑफिसर स्केल- II, 6 मार्केटिंग ऑफिसर स्केल- II, 12 एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल- II और 80 ऑफिसर स्केल- III शामिल हैं।
IBPS RRB PO Mains Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरआरबी ग्रुप-ए ऑफिसर स्केल-2 भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।