फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO Admit Card 2021: IBPS has released the admit card of RRB PO Mains exam, know when the exam is to be held

IBPS RRB PO Admit Card 2021: IBPS ने जारी किया आरआरबी पीओ मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें कब होना है एग्जाम

Sun, 12 Sep 2021 04:23 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 12 Sep 2021 04:23 PM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के मेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB PO Admit Card 2021: IBPS has released the admit card of RRB PO Mains exam, know when the exam is to be held
ibps recruitment 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

अगर आपने भी आईबीपीएस के रीजनल रुरल बैंक (RRB) के PO के प्री एग्जाम में भाग लिया था और उसकी मुख्य परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ऐसे में वे उम्मीदवार जो आईबीपीस पीओ की  पहली परीक्षा में सफल हो गए थे, वे अब जल्द से जल्द आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए मेंस एग्जाम 25 सितंबर को कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और एग्जाम पैटर्न के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए कई फ्री कोर्स और प्रैक्टिस सेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनकी मदद से छात्र सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


कैसा होता है परीक्षा पैटर्न 
आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती की यह परीक्षा 2 घंटे की होगी जो ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा या हिंदी भाषा और मात्रात्मक योग्यता विषयों से सवाल पूछे जाने हैं जिसके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आईबीपीस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे click here to download your online main exam call letter for CRP-RRBs X Officer Scale -1 ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब कॉल लेटर वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा जहां से एक न्यू विंडो ओपन हो जाएगी। 
  • इस नए पेज पर तीन बॉक्स होंगे, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और तीसरे में कैप्चा कोड भरना होगा। 
  • एडमिट कार्ड में दी जाएंगी ये जानकारी 
  • आईबीपीएसी पीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों नाम, एग्जाम डेट, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी जाएंगी।

करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी 
अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप घर बैठे अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस रीविजन कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर भी कोर्स में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed