IBPS Office Attendant: प्रारंभिक परीक्षा से पहले ट्रेनिंग के जरिए दें अपनी तैयारी को धार, एक दिसंबर तक मौका
IBPS Office Attendant PET: आईबीपीएस ने ऑफिस असिस्टेंट प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे, वे पीईटी के माध्यम से अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। ट्रेनिंग चल रही है 1 दिसंबर को समाप्त होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS Office Attendant PET Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) भर्ती के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह कॉल लेटर केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के समय PET विकल्प चुना था, खासकर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए। ट्रेनिंग 1 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा माहौल, स्क्रीन नेविगेशन और परीक्षा नियमों से परिचित कराती है, ताकि वास्तविक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग अनिवार्य नहीं है, लेकिन वे उम्मीदवार जो पहली बार बैंकिंग भर्ती परीक्षा दे रहे हैं या जिन्हें कंप्यूटर-आधारित टेस्ट का अनुभव नहीं है, उनके लिए यह काफी मददगार हो सकती है। इसमें स्क्रीन नेविगेशन, विकल्प चयन विधि, टाइमर प्रबंधन, वर्तनी और तकनीकी त्रुटियों से बचने की समझ दी जाती है।
IBPS Office Assistant Exam: आगामी परीक्षा कार्यक्रम
पीईटी समाप्त होते ही अब मुख्य फोकस प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पर रहेगा। आईबीपीएस के कैलेंडर के अनुसार, प्रीलिम्स दिसंबर में चार दिनों पर आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। प्रीलिम्स केवल स्क्रीनिंग राउंड होता है, यानी इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाते।
| चरण | तारीख | विवरण |
|---|---|---|
| पीईटी | 1 दिसंबर 2025 तक | केवल जिन्होंने विकल्प चुना |
| प्रीलिम्स | 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 | सीबीटी आधारित |
| मेन्स | प्रीलिम्स के बाद | चयनित उम्मीदवारों के लिए |
IBPS Office Assistant Prelims Exam Patern: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी
परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे, जिन्हें 45 मिनट में हल करना होगा। सेक्शनल टाइमिंग नहीं होगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सेक्शन पर स्विच कर सकते हैं। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन है और दोनों सेक्शन में न्यूनतम कट-ऑफ प्राप्त करना अनिवार्य है।
| सेक्शन | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| रीजनिंग एबिलिटी | 40 | 40 |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 40 |
| कुल | 80 | 80 |
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- पीईटी के लिए जाते समय प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ रखें।
- प्रीलिम्स की तैयारी में गति और सटीकता पर ध्यान दें। मॉक टेस्ट नियमित रूप से दें।
- रीजनिंग और न्यूमेरिकल टॉपिक्स के मुख्य फॉर्मूले, शॉर्टकट्स और पिछले वर्ष के प्रश्नों का अभ्यास करें।
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स पर नजर रखें।
- आईबीपीएस ने साफ कर दिया है कि बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के उम्मीदवार को परीक्षा/ट्रेनिंग हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
IBPS Office Assistant PET Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कॉल लेटर में ट्रेनिंग तारीख, समय और रिपोर्टिंग संबंधी निर्देश शामिल हैं।