IBPS RRB 2021: प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी 7 अगस्त तक कर सकते हैं डाउनलोड
अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 17 जुलाई से 7 अगस्त 2021 के बीच प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सलेक्शन (आईबीपीएस) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली अधिकारी स्केल I (ऑफिसर स्केल I) परीक्षा के लिए आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की लिंक 17 जुलाई से 7 अगस्त 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021: अगस्त माह में होगी परीक्षा
बता दें कि ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2021 में आयोजित की जाएगी। संस्थान द्वारा अभी तक परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य में इसके उपयोग के लिए अभ्यर्थी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।
ये है आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा में ऑब्जेक्टि सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें रीजनिंग से कुल 40 सवाल आएंगे और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सितंबर 2021 में आयोजित होने वाली आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा देने होगी। इसमें क्वालिफाई करने वालों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।