फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO SO mt 2023 recruitment registration last date extended know how to apply at ibps.in

IBPS PO-SO 2023: बैंक पीओ-एसओ भर्ती का एक और मौका, आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 22 Aug 2023 11:46 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 22 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

IBPS PO-SO 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस पीओ और आईबीपीएस एसओ 2023 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखें बढ़ा दी हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास एक और मौका है।

विज्ञापन
IBPS PO SO mt 2023 recruitment registration last date extended know how to apply at ibps.in
IBPS PO SO 2023 recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS PO SO 2023 Recruitment Last Date Extended: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस पीओ और आईबीपीएस एसओ 2023 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखें बढ़ा दी हैं। पहले आईबीपीएस एसओ और पीओ 2023 के लिए आवेदन की विंडो सोमवार, 21 अगस्त को बंद होने वाली थी, लेकिन अब इसे 28 अगस्त तक आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास अब यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

IBPS SO Recruitment  रिक्तियों का विवरण

  • कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I): 500 पद

  • मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल-I): 31 पद

  • आईटी अधिकारी (स्केल-I): 120 पद

  • लॉ ऑफिसर (स्केल-I): 10 पद

  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): 700 पद

  • राजभाषा अधिकारी (स्केल-I): 41 पद

आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती अभियान के तहत 3049 पदों को भरा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS SO PO Recruitment आयु सीमा

आईबीपीएस एसओ पीओ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

IBPS PO MT शैक्षणिक योग्यता

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना होगा।

IBPS PO SO 2023 आवेदन शुल्क

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये है।

IBPS PO SO Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर  पीओ/एमटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed