फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Prelims Score Card 2024 released at ibps.in, direct link to check here

IBPS PO Prelims Score Card: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का स्कोर कार्ड और आरक्षण सूची जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 28 Nov 2024 11:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 28 Nov 2024 11:00 AM IST
सार

IBPS PO Prelims Score Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस पीओं का प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ ही संस्थान ने पीओ, क्लर्क भर्ती के लिए आरक्षण सूची भी प्रकाशित कर दी है।

विज्ञापन
IBPS PO Prelims Score Card 2024 released at ibps.in, direct link to check here
IBPS PO Prelims Score Card 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

IBPS PO Prelims Score Card 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भाग लेने वाले बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) (सीआरपी पीओ/ एमटी-XIV) प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) के माध्यम से स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें, स्कोरकार्ड 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आईबीपीएस ने पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए आरक्षण सूची भी प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोर कार्ड और आरक्षण सूची, दोनों देख सकते हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 21 नवंबर, 2024 को घोषित किया गया था। इसका परिणाम 28 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी पीओ मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2024 को आयोजित होने की उम्मीद है। संस्थान द्वारा 23 नवंबर, 2024 को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए हैं।

स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • स्कोरकार्ड देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed