IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जान लें एग्जाम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IBPS या इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आज IBPS PO एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि बैंकिंग भर्ती एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर, 13, 19 और 20, 2019 को निर्धारित की गई है।परीक्षा ऑनलाइन मोड में और कई पारियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार IBPS PO प्रारंभिक कॉल पत्र में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और परीक्षा की पाली की जानकारी ले सकते हैं।
IBPS PO प्रीलिम्स 2019 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Ibps.in पर जाएं ।
- उसके बाद होम पेज पर, डाउनलोड आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2019 एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें ।
- अब आप खुले पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
ये भी पढ़ें : LIC में नौकरी पाने के लिए जल्द करें आवेदन, बस कुछ घंटे बाकी
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...