IBPS PO/MT Mains Exam Admit Card: आईबीपीएस ने जारी किया पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
IBPS PO/MT Mains Exam Admit Card: आईबीपीएस ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO/MT Mains Exam Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 10 जनवरी से 22 जनवरी, 2022 तक उपलब्ध रहेगे। हालांकि, आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
IBPS PO/MT Mains Exam Admit Card: 22 जनवरी को होगी परीक्षा
आईबीपीएस ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, इसे साथ ले जाना न भूलें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, क्रमांक,परीक्षा की तारीख और समय और जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
IBPS PO/MT Mains Exam Admit Card: परीक्षा का पैटर्न
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदो पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के होंगे और इसमे नकारात्मक अंकन भी होगा। 25 अंकों प्रश्न सबजेक्टिव भी होंगे। परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे 30 मिनट की होगी। अधिक जानकारी औक नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
IBPS PO/MT Mains Exam Admit Card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेत हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के स्कोरकार्ड को भी जारी कर दिया गया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।